
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

रांची/सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नये वर्ष का पहला दिन सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में जिलावासियों द्वारा शहीद दिवस मनाकर एक जनवरी 1948 को खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए आंदेलनकीरियों को श्रद्धांजलि दी गयी. शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री रामदास सोरेन व दीपक बिरूवा, विधायक कल्पना सोरेन, दशरथ गागराई, जयराम महतो, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. मुखी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता सह अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां के संरक्षक रंजन कारूवा के नेतृत्व में समाज के सदस्य खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर खरसावां गोलीकांड की 77 वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मूलवासी कारूवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी, फूले बिरसा आंबेडकर क्लब के सुप्रीमो सह विधानसभा जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व प्रत्याशी सुग्रीव मुखी, समाज के वरिष्ठ समाजसेवी राजू बेहरा, आनंद मुखी पूर्व सांसद प्रत्याशी, अनुसूचित जाति मूलवासी के जिला अध्यक्ष मंगल कारूवा शामिल थे.
