
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर तांतनगर नगर ओपी क्षेत्र के तुईबना गांव स्थित मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि उसका साथी को हल्की चोट आयी है. घटना सोमवार शाम की है. मृतक की पहचान मंझारी थाना क्षेत्र के बिदरी गांव निवासी रामेश्वर तामसोय के बेटे अमित तामसोय के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलने ओपी पुलिस घटना स्थल पहुंची और गंभीर रूप से घायल अमित तामसोय को उपचार करने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतक अमित तामसोय रांची में ग्रेजुएशन किया था. करीब दो सप्ताह पूर्व ही वह रांची से चाईबासा आया था. वह उनका एकलौते पुत्र था. पिता ने बताया कि सोमवार सुबह को बेटे गांव बिदरी जाने के लिए बाइक मांगा. इधर लोगों से जानकारी मिली कि बेटे अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए तांतनगर ओपी क्षेत्र के संगम गए थे. साथियों के साथ पिकनिक मनाकर बाइक से चाईबासा वापस लौट रहे थे. इसी क्रम रास्ते में तुइबाना गांव के पास मोड पर बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़े. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को दिन में किया जायेगा.
