
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
रांची, झारखंड. अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स और गाइड्स जनजातीय कल्याण संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल उरांव से मुलाकात की. इस बैठक में जनजातीय स्काउट्स के विकास और सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रतिनिधिमंडल में हिंदुस्तान स्काउट्स व गाइड्स जनजातीय कल्याण संघ के राष्ट्रीय सचिव करुणाकर प्रधान, राष्ट्रीय संगठन आयुक्त अमित मोदक, झारखंड संयुक्त सचिव प्रणय रॉय, बिहार राज्य सचिव अरुण कुमार धारी, पश्चिम बंगाल राज्य सचिव संजीत मोदी शामिल थे. इस दौरान संगठन आयुक्त अमित मोदक ने केंद्रीय मंत्री को स्काउट स्कार्फ पहनाकर उन्हें स्काउट गतिविधियों के बारे में अवगत कराया. वहीं श्री जुएल उरांव ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय समुदायों के उत्थान में स्काउटिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है. मंत्रालय आपके साथ मिलकर जनजातीय युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं संगठन के महासचिव करुणाकर प्रधान ने मंत्री को आश्वस्त किया कि हिंदुस्तान स्काउट्स और गाइड्स जनजातीय कल्याण संघ युवाओं के कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे.
बैठक में इन बिंदुओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ: जनजातीय क्षेत्रों में स्काउटिंग कार्यक्रमों का विस्तार.
जनजातीय युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल का विकास. जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में स्काउट्स की भूमिका.
