मनोहरपुर: रिलाइंस पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर,राउरकेला रेफर

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड. गुरुवार रात मनोहरपुर मुख्य मार्ग स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उस व्यक्ति का डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. गंभीर रूप से घायल 48 वर्षीय जोगेश्वर बंदा मनोहरपुर रेलवे क्रेज विभाग का कर्मचारी हैं और मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाघरा का रहनेवाला हैं. घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक गोपीपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता देखकर वह देर शाम अपने बाइक से घर लौट रहा था. तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे वेटनरी चिकित्सक के बुलेट बाइक के चपेट में आने से बाईक सवार रेल कर्मी जोगेश्वर बंदा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें आई हैं. जबकि बुलेट बाइक सवार बाइक सवार रेल कर्मी को टक्कर मारने के बाद मौके से फ़रार हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!