चाइईबासा व चक्रधरपुर में अलग-अलग घटी दो सड़क दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

पश्चिमी सिहभूम, झारखंड. चाईबासा-तांतनगर मार्ग पर तथा चक्रधरपुर-सोनुआ मार्ग पर घटी दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गया. चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर बरकुंडिया के पास तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तांबो गांव निवासी विनीत किशोर पूर्ति (25) के रूप में की गयी. साथियों ने घटनास्थल से उठाकर उपचार करने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया, जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना बुधवार शाम की है. उनके अन्य साथियों ने बताया कि पिकनिक मना लौटने क्रम यह हादसा हुआ है. बाइक के पीछे बैठा युवक को हाथ में हल्की चोट आयी है.

ट्रिपल राइड स्कूटी टेंपो में मारा धक्का, एक की मौत
चक्रधरपुर सोनुआ रोड सिलफोड़ी में ट्रिपल राइड स्कूटी एक टेंपो को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार क्रिसमस के उपलक्ष्य में बुढ़ीगोड़ा मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता सह मुर्गा पाड़ा आयोजन हुआ था. जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ा था. पुरानीबस्ती निवासी सोनू साहु (50) के साथ बसटमपदा गांव के संदीप महतो और ईश्वर माझी स्कूटी से लौट रहे थे. इसी दौरान वहां से टेंपो भी लौट रहा था. ट्रिपल राइड स्कूटी टेंपो में धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में टेंपो में बैठे बंगलाटांड निवासी मो हसन चोटें लगी. चारों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया. जहां पर इलाज के दौरान बसटमपदा गांव निवासी ईश्वर माझी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया. जबकि बाकि तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. जिसमें बसटमपदा निवासी संदीप महतो को परिजनों ने तत्काल निजी वाहन करते हुए उन्हें जमशेदपुर पर ले गए. बाकि घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. इधर, चक्रधरपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया है. वहीं टेंपो को जब्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!