प्राथमिक विद्यालय तिरीलडीह में शत प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चे हुए सम्मानित, अंशिका क्लासेस एंड लिटिल प्ले स्कूल में आयोजित क्रिसमस गेदरिंग में बच्चों ने की मस्ती

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत के प्राथमिक विद्यालय तिरीलडीह में ग्राम शिक्षा समिति व प्रबंधन समिति के सदस्यों की बैठक एचएम संजीव रथ की अध्यक्षता में हुई. इसमें गांव में शिक्षा स्तर को बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. वहीं मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि मुखिया संध्यारानी सरदार व पूर्व मुखिया सह जेएलकेएम केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर ने बच्चों में शिक्षा के क्षेत्र में रूचि बढ़ाने के लिए शत प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चे व अभिभावकों को सम्मानित किया गया. मुखिया श्रीमती सरदार ने कहा शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर प्रतिवर्ष सम्मान समारोह आयोजित की जाती है, जो आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि बेहतर रिजल्ट वाले स्कूल के शिक्षकों को भी जनवरी माह में सम्मानित किया जायेगा. बैठक में एसएमसी अध्यक्ष हरेकृष्ण कालिंदी, वार्ड सदस्य दिलीप गोप, सत्यनारायण महतो, राज समेत समिति के सदस्य व अभिभावक उपस्थित थे.

अंशिका क्लासेस एंड लिटिल प्ले स्कूल गम्हरिया में क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. स्कूल की संचालिका का अनुरानी ने कहा कि क्रिसमस त्योहार भाईचारे और प्यार को दर्शाता है. इस मके पर शिक्षिका दीक्षा, अंजलि, समृद्धि, हिमांश, रुद्राक्षी आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!