भोलाडीह में ट्रक से टकराकर घर में घुसी कार, दो युवक घायल

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे युवक को सांप ने डंसा, अस्पताल में चल रहा इलाज

इसे भी पढ़े : गम्हरिया में टाटा स्टील डंपिंग यार्ड से स्क्रैप चोरी का खुलासा, 10 टन माल के साथ चार गिरफ्तार

घायलों को अस्पताल ले जाते जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोलाबिरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत भोलाडीह में शनिवार को एक सड़क हादसे में कार ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुस गयी. घटना में कार सवार दो युवक घायल हो गये.

मिली जानकारी के अनुसार कार राजमहल से चाईबासा की ओर जा रही थी. इसी दौरान भोलाडीह के पास कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसा.
हादसे में घायल युवकों की पहचान नुरूल और गुलाम रसूल के रूप में की गयी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल मौके पर पहुंचे और तत्काल कोलाबिरा ओपी पुलिस तथा एंबुलेंस सेवा को सूचना दी.

बताया गया कि काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण जिला परिषद सदस्य ने निजी व्यवस्था के माध्यम से दोनों घायलों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया.

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जाहिर की. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है तथा मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!