
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : सापड़ा में वर्षों से जाम नाली की हुई सफाई, लोगों को मिली राहत
इसे भी पढ़े : कांड्रा मोड़ पर ट्रक का तांडव, तीन कारों को टक्कर मार वन विभाग की दीवार तोड़ परिसर में घुसा
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड की दुगनी पंचायत में विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान ग्रामीणों और लाभुकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आवेदन भी प्राप्त किए गए.
कार्यक्रम के वरीय प्रभारी आनंद कुमार आनंदमय ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि प्रशासन जनभागीदारी के माध्यम से जनजातीय समाज के सशक्तिकरण और उनके समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रहा है.
शिविर में मौजूद लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया. प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी मदद मिलती है.
