
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : चित्रगुप्त नगर में बांस टाल के आगे गुमटी रखने पर विवाद, दोनों पक्ष पहुंचे थाना
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या तीन की पार्षद पिंकी चौधरी ने क्षेत्र में रैयती और सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन से जांच की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने अंचलाधिकारी को पत्र सौंपते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.
पार्षद पिंकी चौधरी ने बताया कि जमालपुर स्थित वार्ड संख्या तीन क्षेत्र में निजी और सरकारी भूमि पर कथित रूप से अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं. उन्होंने कहा कि यदि बिना जांच के इस प्रकार के निर्माण कार्य जारी रहते हैं तो क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं पर असर पड़ सकता है.
उन्होंने आशंका जताई कि निर्माण गतिविधियों के कारण सड़क संकरी हो सकती है और जलनिकासी व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है. बरसात के मौसम में इससे जलजमाव की समस्या और गंभीर होने की संभावना बढ़ सकती है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
पार्षद ने कहा कि संबंधित स्थान का उपयोग स्थानीय लोग सुबह-शाम टहलने, बच्चों के खेलकूद और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए करते रहे हैं. ऐसे में निर्माण कार्यों के कारण सार्वजनिक उपयोग पर भी प्रभाव पड़ने की बात सामने आ रही है.
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य सड़क से जुड़े मार्ग के प्रभावित होने पर आवागमन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं तथा दुर्घटनाओं की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता. पार्षद ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा यदि कहीं अवैध अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाने की मांग की है.
