चित्रगुप्त नगर में बांस टाल के आगे गुमटी रखने पर विवाद, दोनों पक्ष पहुंचे थाना

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : सरकार आपके द्वार शिविर के लंबित आवेदनों पर उठा सवाल, स्वीकृति देने की मांग तेज

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर स्थित एक बांस टाल के सामने गुमटी रखे जाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं.

मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार बड़ा गम्हरिया निवासी फूलन दास ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि वे कई वर्षों से चित्रगुप्त नगर में बांस टाल का संचालन कर रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार रात उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा उनके बांस टाल के सामने गुमटी रख दी गई है. पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए गुमटी हटाने की बात कही तो उन्हें जान से मारने और बांस टाल में आग लगाने की धमकी दी गई. शिकायतकर्ता ने घटना के बाद स्वयं को असुरक्षित बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की है.

वहीं दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताया है. दूसरे पक्ष की ओर से थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वे करीब 15 वर्षों से उक्त स्थान के पास गुमटी लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं. साथ ही आरोप लगाया गया कि विरोध करने पर उन पर झूठे आरोप लगाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है.

इधर, दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!