पानी पर भी महंगाई की मार : गम्हरिया में तीन साल में दोगुनी हुई आरओ पानी की कीमत

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण में बदहाल व्यवस्था उजागर, ड्यूटी से डॉक्टर गायब, जेनरेटर-इनवर्टर ठप

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. महंगाई का असर अब आम लोगों की बुनियादी जरूरतों तक पहुंच गया है. गम्हरिया में आरओ पीने के पानी की कीमतों में लगातार तीसरे साल बढ़ोतरी की गई है. इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है.

पानी विक्रेता एसोसिएशन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, 1 मई 2026 से 20 लीटर वाले एक जार की कीमत बढ़ाकर 20 रुपये कर दी गई है. इससे पहले मई 2025 में यही जार 15 रुपये में मिल रहा था, जबकि वर्ष 2024 तक इसकी कीमत मात्र 10 रुपये थी. इस तरह तीन वर्षों में पानी की कीमत दोगुनी हो गई है.

विक्रेताओं का कहना है कि बढ़ती बिजली दरें और आरओ फिल्टर उपकरणों की लागत में वृद्धि इसके पीछे मुख्य वजह है. संचालक मंडल के अनुसार, लगातार बढ़ रहे खर्च के कारण कीमत बढ़ाना मजबूरी बन गया है.

वहीं, इस बढ़ोतरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि पहले से ही महंगाई का बोझ झेल रहे परिवारों के लिए अब पीने के पानी पर अतिरिक्त खर्च करना मुश्किल हो रहा है. खासकर वे परिवार जो रोजाना आरओ पानी पर निर्भर हैं, उनके लिए यह फैसला परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!