
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : टाटा स्टील गेट-3 के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, झामुमो का विरोध के बाद 24 घंटे के लिए कार्रवाई स्थगित
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया अंचल क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. अंचल अधिकारी के निर्देश पर पांच मई से 22 मई तक विशेष जांच अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. इस अभियान के तहत विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर टीमों का गठन कर क्रमवार जांच की जाएगी.
अभियान के दौरान कांड्रा-गम्हरिया मार्ग, आदित्यपुर मार्ग, सुधा डेयरी, गम्हरिया बाजार, अटल पार्क, एनआईटी गेट संख्या-दो, लाल बिल्डिंग चौक, आदित्यपुर-दो, प्रभात पार्क और आशियाना मोड़ समेत कई क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है. यहां अतिक्रमण की स्थिति का स्थल निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जहां जरूरत होगी, वहां संबंधित थाना के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी. अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है और सभी को तय तिथियों पर निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.
जांच टीम के साथ अमीन मदन भगत भी मौजूद रहेंगे. प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच और छह मई को सुधा डेयरी तथा सात और आठ मई को गम्हरिया बाजार में अमित सरदार, सानो मुर्मू और प्रकाश हेंब्रम जांच करेंगे. नौ और 11 मई को अटल पार्क तथा 12 और 13 मई को एनआईटी गेट संख्या-दो में राकेश आदित्यदेव, धर्मेंद्र बेसरा और सौरभ महंती को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसी क्रम में 14 और 15 मई को लाल बिल्डिंग चौक में अमित सरदार, सानो मुर्मू और प्रकाश हेंब्रम की टीम जांच करेगी. 16 से 18 मई तक आदित्यपुर-दो और 19 व 20 मई को प्रभात पार्क में राकेश आदित्यदेव, धर्मेंद्र बेसरा और सोरेन महंती की टीम तैनात रहेगी. अभियान के अंतिम चरण में 21 और 22 मई को आशियाना मोड़ व अन्य स्थानों पर राकेश आदित्यदेव, सोरेन महंती और सानो मुर्मू की टीम जांच अभियान चलाएगी.
