
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बास्को बेसरा के आग्रह पर सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखकर बीको मोड़ से मीरुडीह (सिद्धू-कान्हू चौक) तक सड़क निर्माण योजना को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया है.
सांसद ने अपने पत्र में कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है. वर्तमान में इसकी स्थिति काफी जर्जर है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने विभाग से इस योजना को प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए जल्द स्वीकृति देने की मांग की है, ताकि आम जनजीवन को राहत मिल सके.
वहीं बास्को बेसरा ने बताया कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है. सड़क निर्माण होने से न केवल लोगों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी.
इस पहल के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि सरकार जल्द ही योजना को मंजूरी देकर निर्माण कार्य शुरू कराएगी और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा.
