
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : बहन की शादी से पहले भाई ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी बनी वजह
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कोलाबिरा ओपी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. कोलाबिरा स्थित पुराने भीतरी पुल के पास पोल संख्या 267/33ए के समीप थर्ड लाइन रेल पटरी किनारे एक लगभग 28 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया.
मृतक की पहचान देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसा कुसमाहा निवासी सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय वार्ड सदस्य मो फिरोज एवं पूर्व वार्ड सदस्य रंजीत बारिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. सूचना पर आरपीएफ, सरायकेला थाना पुलिस और कोलाबिरा ओपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक के जीजा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सोनू पांच भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था. उसकी अभी शादी नहीं हुई थी और वह अहमदाबाद में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था.
बताया गया कि वह गुजरात से शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22905) से टाटानगर लौट रहा था. इसके बाद उसे देवघर के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी. इसी दौरान कोलाबिरा के पास ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई.
