
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला में चैत्र पर्व 2026 के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री केदार आर्ट सेंटर के तत्वावधान में गम्हरिया के कलाकारों ने ‘मेघदूत’ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी. इस मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और पूरे परिसर में तालियों की गूंज सुनाई दी.
गुरु मलय कुमार साहू के निर्देशन में मंचित इस नृत्य में कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया. भैरव प्रमाणिक ने यक्ष, विनंद रखाल दास ने यक्षिणी तथा रवि शंकर सतपथी ने मेघ की भूमिका निभाई. तीनों कलाकारों ने अपने सधे हुए अभिनय, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और बेहतरीन समन्वय से प्रस्तुति को जीवंत बना दिया.
कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने कलाकारों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की. इस प्रस्तुति ने न केवल सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाया, बल्कि स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को भी मंच प्रदान किया.
