
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. भीषण गर्मी का असर अब स्कूली बच्चों पर भी पड़ने लगा है. गम्हरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय विद्युत बोर्ड कॉलोनी में गुरुवार को कक्षा 3 का एक छात्र अचानक बेहोश हो गया, जिससे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई.
जानकारी के अनुसार छात्र कार्तिक मार्डी अत्यधिक गर्मी के कारण अचानक अस्वस्थ हो गया और कक्षा के दौरान ही बेहोश होकर गिर पड़ा. घटना के बाद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तत्परता दिखाते हुए उसे संभाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया.
प्रभारी अध्यापिका रीता मुंडा ने बताया कि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाकर और जरूरी सावधानियों के साथ ही स्कूल भेजें.
विद्यालय प्रबंधन ने भी गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही है.
