राजद नेता की शिकायत पर मुख्यमंत्री सचिवालय सख्त, एसपी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : पिता के निधन के बाद संकट में फंसे परिवार को मिला सहारा, जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बढ़ाया मदद का हाथ

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व जिलाध्यक्ष गजानंद साव की शिकायत पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए सरायकेला-खरसावां पुलिस प्रशासन को मामले की जांच का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव धनश्याम प्रसाद सिंह द्वारा जारी पत्र में पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां को शिकायत की जांच कर आवश्यक एवं समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है. साथ ही कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन मुख्यमंत्री जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है.

जानकारी के अनुसार ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम पंचायत निवासी एवं राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष गजानंद साव ने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री जन शिकायत कोषांग में दर्ज कराई थी. शिकायत प्राप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है.

मुख्यमंत्री सचिवालय के इस कदम के बाद अब मामले की जांच और आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!