
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने दुगनी, विजय, धातकीडीह, बिरबांस समेत आसपास के कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की.
दौरे के क्रम में ग्रामीणों ने पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति की अनियमितता तथा धार्मिक आस्था से जुड़े जाहेर स्थान की चारदीवारी निर्माण की समस्या को प्रमुखता से उठाया. इस पर शंभू मंडल ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया.
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके अलावा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कदम उठाने की बात कही.
जाहेर स्थान की चारदीवारी निर्माण को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया और इसे ग्रामीणों की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया.
शंभू मंडल ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग और सक्रिय सहभागिता की अपील की.
