तेज रफ्तार बाइक ने स्कूल जा रहे छात्रों को मारी टक्कर, तीनों गंभीर, एमजीएम रेफर

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया स्टेशन रोड पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बाइक ने स्कूल जा रहे दो साइकिल सवार छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों छात्र समेत बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को आनन-फानन में गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घायलों की पहचान स्टेशन बस्ती निवासी उत्तम कुमार, बास्को नगर निवासी छात्र हार्वड तथा मोहन नगर नेपाली बस्ती निवासी बाइक सवार कृष्णा पंडित के रूप में हुई है. बताया जाता है कि उत्तम नौवीं और हार्वड आठवीं कक्षा का छात्र है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों छात्र अलग-अलग साइकिल से आदर्श विकास विद्यालय जा रहे थे. इसी दौरान गम्हरिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और साइकिल व बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!