
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : राजद नेता की शिकायत पर मुख्यमंत्री सचिवालय सख्त, एसपी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश
इसे भी पढ़े : पिता के निधन के बाद संकट में फंसे परिवार को मिला सहारा, जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बढ़ाया मदद का हाथ
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकला मंदिर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आकर्षक भित्ति चित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से वृक्षारोपण, स्वच्छ पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया.
चित्रकला मंदिर के संचालक रंजन प्रधान ने बताया कि इस भित्ति चित्र को तैयार करने में लगभग छह दिनों का समय लगा. उन्होंने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का सशक्त साधन भी है.
इसी उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह पहल की गई है.
उन्होंने बताया कि भित्ति चित्र के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराने का प्रयास किया गया है. यह कलाकृति स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश दे रही है.
इस अभियान में अमन प्रधान, निखिल प्रधान, इंद्रनील जाना, आयुष्मान कुमार, अंशु कुमार, चंदन कुमार, तान्या शर्मा, धीरज महतो एवं मानसा कुमारी सहित कई विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.
