
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को पूर्व प्रभारी डॉ सुषमा झा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत परिसर स्थित “सुषमा उद्यान” में उनके नाम पर लगाए गए वृक्ष को जल अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई.
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने नम आंखों से डॉ सुषमा झा को याद किया. केंद्र प्रभारी क्रिस्टोफर बेसरा ने कहा कि डॉ झा का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक था. उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता.
कार्यक्रम के दौरान उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही यह संकल्प लिया गया कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर जरूरतमंदों की सेवा को आगे बढ़ाया जाएगा.
इस दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब डॉ सुषमा झा के पति एवं पूर्व सिविल सर्जन डॉ श्याम कुमार झा ने स्वास्थ्य केंद्र को दस बेड और थ्री-सीटर चेयर भेंट किए.
उन्होंने कहा कि यह एक छोटा सा प्रयास है, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके और डॉ झा की स्मृतियां सेवा के रूप में जीवित रहें. कार्यक्रम में पूर्व प्रभारी डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ दिलीप कुमार, डॉ बसंत कुमार, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार साहू, गोपीनाथ यादव, सत्येंद्र कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. सभी ने कहा कि डॉ सुषमा झा का योगदान और उनकी संवेदनशीलता सदैव प्रेरणा देती रहेगी.
