टीजीएस गेट के पास कार की टक्कर के बाद 407 में घुसा बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टीजीएस गेट के पास गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.

टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक संतुलन खो बैठा और सामने चल रहे मालवाहक 407 वाहन की चपेट में आ गया. घटना के बाद युवक सड़क पर कुछ दूरी पर जा गिरा, जबकि उसकी बाइक 407 वाहन के नीचे फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना के समय वहां से गुजर रहे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, पूर्व मुखिया सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य सोखेन हेंब्रम तथा ग्राम प्रधान कोंदा बेसरा ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

हादसे के कारण कुछ देर तक मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा. फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!