
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुग्धा पंचायत अंतर्गत झुरकुली स्थित टाटा स्टील के तीन नंबर गेट के पास गीला धूल उड़ने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुधार नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है.
बुधवार की शाम आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो एवं तपन ठाकुर के नेतृत्व में कंपनी गेट के पास जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान कुछ समय के लिए कंपनी से बाहर आने वाले कामगारों का आवागमन भी पूरी तरह बाधित हो गया.
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक चली वार्ता के बाद पीड़ित राहगीरों की सूची तैयार कर क्षतिपूर्ति देने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया गया.
ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी के बेल्ट से गिरने वाला काला गीला धूल सड़क की ओर ही छोड़ा जाता है, जिससे राहगीर सीधे प्रभावित होते हैं. बुधवार को भी कई लोगों के कपड़ों पर धूल गिरने से वे आक्रोशित हो उठे.
युवाओं ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है. पहले भी गीला धूल बच्चों के कपड़ों पर गिरने से वे स्कूल जाने से वंचित हो चुके हैं. इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे लोगों में रोष बना हुआ है.
