
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बुधवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री तौसीफ मिराज के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था.
कार्यक्रम के दौरान पीएलवी रूपाली पति ने छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी. उन्होंने पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, टोल-फ्री नंबर 15100, बाल मजदूरी, बाल विवाह तथा स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में विस्तार से बताया.
उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा कई सशक्त कानून और योजनाएं लागू की गई हैं. इनकी जानकारी होना हर बच्चे के लिए अत्यंत आवश्यक है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे सही कदम उठा सकें.
कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. उन्होंने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया.
इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग और आत्मविश्वासी बनाते हैं.
