दो साल से अधूरी सड़क, शिलान्यास के बाद ठप पड़ा निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

शीलापट्ट पर कपड़ा धोती महिला

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड की रापचा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में करीब दो वर्ष पूर्व शुरू हुई सड़क निर्माण योजना आज भी अधूरी पड़ी है.

शिलान्यास के बाद भी कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है. गांव की स्थिति यह है कि योजना की जानकारी देने के लिए लगाया गया सूचनापट्ट भी अब मौके पर नहीं है.

लंबे समय तक काम शुरू नहीं होने के कारण इसे हटा दिया गया. वर्तमान में यह सूचनापट्ट एक परिवार के घर में कपड़ा धोने के तख्ते के रूप में उपयोग हो रहा है, जो व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है.

करीब दो वर्षों से अधूरी पड़ी यह सड़क अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण ही नहीं, बल्कि विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का प्रतीक बन चुकी है.

क्या है योजना
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत मूसरीकूदर से मोहनपुर तक लगभग दो किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास 24 फरवरी 2024 को किया गया था.

इस कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, तत्कालीन सांसद गीता कोड़ा और जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने ऑनलाइन माध्यम से शिलान्यास किया था.

शिलान्यास के बाद राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान जर्जर सड़क पर अस्थायी रूप से गिट्टी डाली गई थी. इसके बाद से निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका.

बिल पास नहीं होने से रुका काम
संवेदक इमाम हुसैन के मुंशी के अनुसार मोहनपुर में सड़क के कुछ हिस्सों में पीसीसी और कुछ हिस्सों में पीचिंग कार्य किया जाना है. प्रथम चरण में गिट्टी डाली गई थी. क्षेत्र में करीब 28 किलोमीटर सड़क पर गिट्टी डाली गई है, जिसमें मोहनपुर भी शामिल है. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का बिल पास नहीं होने के कारण निर्माण कार्य फिलहाल ठप पड़ा हुआ है.

क्या कहते हैं ग्रामीण


वार्ड सदस्य मिहिर मंडल ने कहा कि केवल मोहनपुर ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में कई योजनाएं ऐसी हैं जिनका शिलान्यास एक वर्ष से अधिक समय पहले किया गया, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका. इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

ग्रामीण रंजीत मंडल ने बताया कि अधूरे सड़क निर्माण को पूरा कराने के लिए विभाग और संबंधित एजेंसी से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

बलराम मंडल ने कहा कि सड़क निर्माण अधूरा रहने से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है. यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!