
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर के आम्बेडकर चौक पर मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन किया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि डॉ आंबेडकर समानता, सद्भाव और सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे. उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और उनके सिद्धांत आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं.
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. प्रमुख रूप से पांडी मुखी, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह, झारखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, डॉ लालमोहन महतो, ओमप्रकाश, सरयू पासवान, रीतिका मुखी, संगीता मुखी और मनोज पासवान सहित अन्य लोग शामिल हुए.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ आंबेडकर के विचारों को अपनाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.
