ग्रामसभा की अनुमति बिना योजना नहीं: शिवपुर में पोस्ट हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट का जोरदार विरोध, आंदोलन की चेतावनी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के बुरूडीह पंचायत अंतर्गत शिवपुर गांव में प्रस्तावित पोस्ट हार्वेस्टिंग मैनेजमेंट योजना का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है. इस मुद्दे को लेकर ग्राम प्रधान हरदेव नायक की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्पष्ट कहा कि बिना ग्रामसभा की अनुमति किसी भी कीमत पर योजना को लागू नहीं होने दिया जायेगा.
ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों ने सीओ के नाम आवेदन सौंपते हुए योजना पर कड़ी आपत्ति जतायी. ग्रामीणों का कहना है कि यह योजना उनकी जमीन, अधिकार और अस्तित्व से जुड़ा गंभीर मामला है, लेकिन उन्हें इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गयी. साथ ही ग्रामसभा से स्वीकृति लेना भी जरूरी नहीं समझा गया, जो पूरी तरह से गलत है.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी सहमति के बिना जबरन योजना थोपने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जायेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी अनदेखी कर कार्य शुरू किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत थ्रेसिंग फ्लोर, वेइंग ब्रिज, गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, सीड प्रोसेसिंग यूनिट और ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित करने की तैयारी है. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर उनकी जमीन और अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा.
ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पहले इस प्रस्ताव को विधिवत ग्रामसभा में लाकर पारित किया जाये. इसके बाद ही किसी भी प्रकार की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाये.
📍 जमीन से जुड़ी जानकारी
शिवपुर मौजा, थाना संख्या- 20 के अंतर्गत खाता संख्या- 20, प्लॉट संख्या- 3 की करीब 15.40 डिसमिल सरकारी जमीन को इस योजना के लिए चिन्हित किया गया है. यह जमीन पुराने समय से परती स्वरूप में बतायी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!