रोक के बावजूद जारी निर्माण पर बवाल, फर्जी कागजात के आरोप में भड़के जेएलकेएम कार्यकर्ता, सख्त कार्रवाई की मांग

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के पास मुख्य मार्ग किनारे स्थित एक जमीन पर प्रशासनिक रोक के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने का मामला सामने आया है. इसको लेकर स्थानीय स्तर पर विवाद गहराता जा रहा है.
बताया जा रहा है कि एक बिल्डर द्वारा जमीन मालिक के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात के आधार पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है. मामले में जमीन मालिक पवन प्रसाद ने विधायक सह जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी.
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया. इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर नगर निगम ने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाते हुए दोनों पक्षों को कागजात के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था.
इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने की सूचना पर एक बार फिर मामला तूल पकड़ लिया. विधायक के निर्देश पर कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष नवीन महतो के नेतृत्व में जेएलकेएम कार्यकर्ता निर्माण स्थल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही. मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई, जिलाध्यक्ष दीपक महतो, विजय महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!