
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के रायमारा गांव में सोमवार को वीर शहीद जिरपा सिंह लाया के शहादत दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया.
वक्ताओं ने कहा कि जिरपा सिंह लाया भूमिज विद्रोह (1832-1833) के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के मुख्य सेनापति थे. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अपने पराक्रम से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी.
कार्यक्रम में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के जिला अध्यक्ष पागा सरदार, रायमारा के हातु मुड़ा शंभु सिंह सरदार, कांकी हातु मुड़ा विक्रम सिंह सरदार, लाया विष्टु सिंह सरदार और हरिकृष्ण सिंह सरदार समेत समाज के कई लोग उपस्थित थे. सभी ने एकजुट होकर शहीद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
