सिद्धू कान्हू जयंती पर झामुमो ने संथाल सरना उमूल गम्हरिया व मीरूडीह चौक में दी श्रद्धांजलि

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सिद्धू-कान्हू जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने संथाल सरना उमूल गम्हरिया में श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिद्धू-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सिद्धू-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी थी. उनका जीवन और संघर्ष आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है.

इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और आदिवासी समाज की एकता व अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में जिला संगठन सचिव अमृत महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष प्यारेलाल प्रधान, उदय मार्डी, सरोज मुखर्जी, सावना सोरेन, कोंदा बेसरा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं मीरूडीह चौक में जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदू महतो के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!