शांतिनगर में करोड़ों की लागत से बन रहे सड़क निर्माण में अनियमितता देख भड़के मेयर ने लगायी फटकार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया के सातबोहनी मोड़ से एनएच 33 को जोड़ने वाली सड़क को गम्हरिया स्थित शांति नगर में कुछ मीटर तक अधूरा छोड़े गये स्थल पर निर्माण कार्य को दोबारा शुरू किया गया.

इस दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में खामियां पाये जाने पर मेयर संजय सरदार भड़क गये.

साथ ही मौके मौके से ही विभागीय पदाधिकारी को दूरभाष पर फटकार लगाते हुए कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निर्माण कार्य में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. अगर कार्य में सुधार नहीं होती है तो जनसहयोग से आंदोलन करने की चेतावनी दी.

विदित हो कि करीब दस वर्ष पूर्व 23 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था. इस दौरान सातबोहनी मोड़ से शांतिनगर तक करीब एक किमी निर्माण कार्य तीन साल से लंबित पड़ा था, जिसका निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ.

इस दौरान संबंधित पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण करवाने की बात कही. निरीक्षण में भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन प्रधान, ब्रजेशपति तिवारी, अशोक सिंह, धनंजय स्वर्णकार, चंदन सिंह, महेश सिंह, बिमल मुखी, गौतम गोराई, पंकज महतो, शुभम कुमार आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!