गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में पीडीएस डीलरों के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने की बैठक

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पूनम कुमारी की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि बैठक में राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुचारू बनाने पर जोर दिया.

उन्होंने निर्देश दिया कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये. वहीं किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.

इस दौरान ई-पॉस मशीन के माध्यम से वितरण, राशन कार्ड धारकों के सत्यापन तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर भी चर्चा की गई. साथ ही डीलरों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में डीलरों की समस्याओं को भी सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया. वहीं डीलरों के लाइसेंस नवीकरण पर चर्चा करते हुए इंकम टैक्सपेयी, पीएम किसान निधि का लाभ लेने वाले लाभुक, चार पहिया वालों का कार्ड डिलीट करने का निर्देश दिया गया. इसके लिए कार्डधारियों को स्वतः कार्ड जमा करने की सलाह दी गयी. अन्यथा 40 रुपये प्रति किग्रा के दर से जुर्माना और केस होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!