
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या आठ के श्मशान काली मंदिर परिसर तथा वार्ड सात के प्रगति नगर व स्टेशन बस्ती स्थित तीन तालाब के पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का गुरूवार को शिलान्यास किया गया.
नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत संचालित होने वाले योजना का शिलान्यास मेयर संजय सरदार ने किया. करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं के तहत तालाब की साफ-सफाई, गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं आसपास के क्षेत्र के विकास का कार्य किया जायेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.
निर्माण कार्य की जिम्मेदारी गायत्री इंजीनियरिंग वर्क्स को दी गयी है. समारोह में उपमेयर अंकुर सिंह के अलावा संबंधित वार्ड के पार्षद मोना बेसरा व परितोष बेज समेत स्थानीय लोग शामिल थे.

श्मशान काली मंदिर स्थित तालाब जीर्णोद्धार को लेकर गुरूवार को शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व ही असामाजिक तत्वों ने शिलापट्ट को तोड़ दिया गया.
निर्माता एजेंसी के संवेदक ने बताया कि बुधवार शाम तक कार्यक्रम को लेकर तैयारी कर ली गयी थी. गुरूवार सुबह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर शिलापट्ट क्षतिग्रस्त पाया गया. आनन-फानन में शिलापट्ट को दोबारा तैयार कर शिलान्यास किया गया.
