
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित लैम्पस में निवर्तमान बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में लैम्पस अध्यक्ष विरंग जामुदा समेत अन्य सदस्यों ने उनके लंबे और समर्पित सेवा कार्यों की सराहना की. इस अवसर पर उन्हें उपहार भेंटकर उनके निरोग एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई.
सुनील कुमार चौधरी ने अपने 29 वर्ष के सेवा जीवन की शुरुआत 26 मई 1997 को पटना सचिवालय में पहली पदस्थापना के साथ की थी.
इसके बाद उन्होंने बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में अपनी सेवाएं दीं. 22 अगस्त 2022 को उनका पदस्थापन गम्हरिया प्रखंड में हुआ, जहां उन्होंने बीसीइओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया.
31 मार्च 2026 को वे सेवानिवृत्त हो गये. कार्यक्रम में कार्यकारी सदस्य रामचंद्र पासवान, ममता कुमारी, पूर्व बीसीओ वृजेंद्र कुमार, वानेश्वर हेंब्रम, कालीपद महतो, गौरीशंकर, भरत, राजू गिरी, मनोज कुमार, उर्मिला देवी समेत कई सदस्य उपस्थित थे.
