
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी में हुई चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 11-12 मार्च की मध्यरात्रि में कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबा व पीतल के सामान की चोरी की गई थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए बजरंग कुमार महतो (21), लखन महतो उर्फ लड्डू (22), विशाल लोहार (23), आकाश गोराई (27), गौतम कुमार (24) और आसिफ अली (37) को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 48 किलोग्राम कॉपर ट्यूब, 66 किलोग्राम ब्रास बुश तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन (जेएच05एएल 1211) बरामद किया है. पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है.
छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी
इस कार्रवाई में गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक, एएसआई अरुण कुमार महतो, एएसआई रामाशीष शुक्ला, एएसआई मनोज कुमार तथा हवलदार बहादुर हांसदा शामिल थे.
