सातबोहनी बासंती मंदिर परिसर में मातृ-पितृ पूजन उत्सव आयोजित

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सातबोहनी बासंती मंदिर परिसर में रविवार को मातृ-पितृ पूजन उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ मानव कुमार प्लाजा एवं डॉ जोगेंद्र प्रसाद ने किया.

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि चाईबासा के कंज्यूमर कोर्ट के जज डॉ राजीव कुमार, उनकी पत्नी नूतन कुमारी, पार्षद डॉ नथुनी सिंह, प्रो रविशंकर कुमार, डॉ पीएन मोदी, सुग्रीव मुखी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई. इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से माता-पिता एवं गुरुजनों का पूजन किया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ राजीव कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को ईश्वर के समान माना गया है. उनका सम्मान और सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है. इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माता-पिता की सेवा करने का सामूहिक संकल्प भी लिया.

कार्यक्रम के दौरान संचालक डॉ मानव कुमार प्लाजा और डॉ जोगेंद्र प्रसाद ने वर्ष 2027 में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने की घोषणा भी की.

इस मौके पर बलिराम कुमार, सुदर्शन सिंह, डॉ हिंदल, डॉ प्रदीप, उमेश सिंह, संजीव श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, कामता प्रसाद, कमलेश प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, सोनू कुमार, मुन्ना प्रसाद, अभिषेक कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!