बीमारी से जूझ रहे झारखंड आंदोलनकारी दुर्गा हाइबुरू की विधायक दशरथ गागराई ने करायी मदद

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुगनी पंचायत के पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलनकारी दुर्गा हाइबुरू की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मानवीय पहल करते हुए उनके इलाज की व्यवस्था करायी.

पूर्व मुखिया दुर्गा हाइबुरू ने बताया कि वे कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे. कई जगह इलाज कराने के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था, जिससे वे काफी परेशान थे.

आखिरकार उन्होंने विधायक दशरथ गागराई से मदद की गुहार लगायी. सूचना मिलते ही विधायक ने तत्काल पहल करते हुए सरायकेला प्रखंड के उप प्रमुख वासुदेव महतो को उनके घर भेजा. उप प्रमुख वासुदेव महतो मौके पर पहुंचकर दुर्गा हाइबुरू को इलाज के लिए अस्पताल ले गये और उनके समुचित उपचार की व्यवस्था करायी.

दुर्गा हाइबुरू ने विधायक दशरथ गागराई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली मदद से उन्हें राहत मिली है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि अब उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!