
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. बड़ा गम्हरिया स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री श्री सार्वजनिक शीतला पूजा का आयोजन श्रद्धा व भक्ति के साथ किया गया.
पुजारी गणेश मुखर्जी, सोमु मुखर्जी, अभि मुखर्जी तथा लोटन मुखर्जी ने बताया कि 11 मार्च बुधवार को शीतला अष्टमी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता शीतला की आराधना की.
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व नौ मार्च सोमवार को कलश स्थापना के साथ पूजा का शुभारंभ किया गया था. पूजा-अनुष्ठान का समापन 15 मार्च को कलश विसर्जन एवं श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा.
इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु नियमित रूप से मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.
