
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. अनमोल अनन्या फाउंडेशन के संस्थापक स्व अग्नि बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि बुधवार को सीतारामपुर डैम तट स्थित एक रिसोर्ट परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई.
इस अवसर पर अग्नि बेसरा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 104 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
ट्रस्ट के संस्थापक बास्को बेसरा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने किया. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल उपस्थित थे.
कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह, वार्ड पार्षद अंकुर सिंह, सुप्रिया महतो, बृजेश सिंह, अवधेश सिंह, दुर्गा चरण बेसरा, मोना बेसरा, भोगलू सोरेन, गणेश माहली, बबुआ सिंह, मनमोहन सिंह, खिरोद सरदार, धीरेन महतो, अनिल शर्मा, लालू बेसरा, अमित सिंहदेव, अजीत सिंह, बीआईटी सिंदरी के प्रोफेसर संग्राम हेंब्रम, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुमित्रा हेंब्रम तथा धरमल सोरेन समेत कई लोग अतिथि के रूप में शामिल हुए और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया.
आयोजकों ने बताया कि स्व अग्नि बेसरा की स्मृति को सेवा के रूप में जीवित रखने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके.
