रामचंद्रपुर मैदान में 15 मार्च को कृष्टि दीपा महोत्सव, कई राज्य से जुटेंगे डेढ़ लाख श्रद्धालु

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 138वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में कृष्टि दीपा महोत्सव का भव्य आयोजन 15 मार्च को गम्हरिया के रामचंद्रपुर मैदान में किया जायेगा.

आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं और मैदान में विशाल पंडाल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव में झारखंड, बंगाल और ओड़िशा से करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भव्य पंडाल, मंच, भोजन वितरण स्थल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा प्रवेश-निकास के अलग-अलग मार्ग बनाए जा रहे हैं. महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, आध्यात्मिक प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन होगा.

श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन वितरण की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है. तैयारियों का जायजा लेने के दौरान समिति के अध्यक्ष शंभू नाथ बोस, सचिव अरुण कुमार मन्ना, सह अध्यक्ष सुबोध पोद्दार, सह सचिव नन्दलाल महतो, प्रशांत कुमार, संजू दा, भास्कर शरण, मुकेश महतो, रविशंकर बनर्जी तथा सुभाष मजुमदार सहित अन्य सदस्यों ने तैयारियों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

वहीं समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!