
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के गंजिया उपरपाड़ा स्थित हरिमंदिर में आयोजित 24 प्रहर श्री श्री अखंड राधा-गोविंद नाम संकीर्तन का बुधवार को नामभंग व धूलट के साथ विधिवत समापन हो गया.
समिति के सदस्यों ने बताया कि आठ मार्च से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान दस मार्च तक भक्ति और श्रद्धा के माहौल में लगातार चलता रहा. संकीर्तन के दौरान क्षेत्र में भक्ति-भाव का वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर कीर्तन का आनंद लेते रहे.
दस मार्च की रात जागरण रात्रि का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरी रात हरिनाम संकीर्तन कर भगवान का स्मरण किया. इसके बाद 11 मार्च बुधवार को नामभंग, धूलट एवं नगर भ्रमण के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया गया.
अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से कुल छह कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने अपनी मधुर कीर्तन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.
