
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी से निकल रहे काले धुएँ और बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर समाजसेवी रवींद्र बास्के के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ज्ञापन सौंपकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.
सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त फैक्ट्री से लगातार अत्यधिक मात्रा में काला धुआँ निकल रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में गंभीर वायु प्रदूषण फैल रहा है.
इसका सबसे अधिक प्रभाव आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत कृष्णापुर, पार्वतीपुर, राहरगोड़ा और मिरुडीह के निवासियों पर पड़ रहा है.
स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री से निकलने वाले धुएँ के कारण घरों की दीवारें और छतें काली पड़ रही हैं. साथ ही बाहर सुखाए गए कपड़ों पर भी कालिख जम जाती है. इसके अलावा लोगों को सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी और आंखों में जलन जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
रवींद्र बास्के ने मांग की है कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा फैक्ट्री का तत्काल स्पॉट निरीक्षण कराया जाए. यदि जांच में प्रदूषण मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता. साथ ही प्रशासन से इस गंभीर जनसमस्या पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने की अपील की है.
प्रतिनिधिमंडल में मनोज मुंडा, राजू वर्मा, सूरज मुखी, लट्टू महतो, विश्वनाथ, विशाल सिंह, रूशु टुडू, परमवीर, देवेन लोहार, अमित सिन्हा आदि शामिल थे.
इस दौरान प्रदूषण विभाग के पदाधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
