औद्योगिक क्षेत्र के थर्ड फेज स्थित क्रॉस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कारण सड़क जाम से परेशान ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. औद्योगिक क्षेत्र के थर्ड फेज स्थित क्रॉस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कारण सड़क जाम की समस्या से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने कंपनी गेट के पास आक्रोश प्रकट किया.

समाजसेवी दुर्गा सिंह मुंडा ने बताया कि कंपनी द्वारा लंबे समय से सड़क पर भारी वाहनों को खड़ा कर तथा लोडिंग-अनलोडिंग कराए जाने से सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है. वहीं सड़क पर ही बड़े-बड़े वाहनों की पार्किंग और लोडिंग-अनलोडिंग होने के कारण आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जाम की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में देरी होती है, वहीं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी कठिनाई होती है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा सड़क पर कूड़ा-कचरा फेंक देने से स्थिति और खराब हो जाती है.

इस संबंध में कई बार कंपनी प्रबंधन से सड़क जाम की समस्या दूर करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. मामले को लेकर प्रशासन से भी मांग की गयी कि सड़क से अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके.

इस संबंध में कंपनी के एचआर आरके गिरी ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान के लिए पहल किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!