
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मुड़कुम में सोमवार देर रात कुछ पालतू जानवरों ने गांव के किसान लखन मुर्मू के चासी बाड़ी खेत में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा दिया.
मंगलवार सुबह जब किसान ने अपनी फसल को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा तो इसकी सूचना माझी बाबा जोगेंद्र मार्डी समेत ग्राम स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों को दी और क्षतिपूर्ति दिलाने की गुहार लगायी.
पीड़ित किसान लखन मुर्मू ने बताया कि इस घटना में उनकी फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे उन्हें हजारों रुपये की क्षति हुई है.
मामले को गंभीरता से लेते हुए माझी बाबा जोगेंद्र मार्डी समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठक कर किसानों की फसलों को जानवरों से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई.
बैठक में कहा गया कि कुछ ग्रामीण अपने पालतू पशुओं को रात के समय भी खुला छोड़ देते हैं, जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है.
ऐसे ग्रामीणों की पहचान कर ली गई है. साथ ही पीड़ित किसान को क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन भी दिया गया.
