
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदिवासी समाज के प्रमुख प्रकृति पर्व बाहा पर्व के अवसर पर 10 मार्च (मंगलवार) को सिंहभूम महाविद्यालय, चांडिल में “बाहा मिलन समारोह 2026” का आयोजन किया जाएगा.
इस संबंध में छात्र नेता सुदामा हेम्ब्रम ने बताया कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है.
इस पर्व के माध्यम से समाज प्रकृति, जंगल, जल और धरती के साथ अपने गहरे संबंध को याद करता है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे बाहा विषयक व्याख्यान, दोपहर 1:30 बजे बाहा हाटिंज (पुष्प वितरण) तथा 2:30 बजे बाहा एनेज (सामूहिक बाहा नृत्य) का आयोजन किया जाएगा.
छात्र नेता सुदामा हेम्ब्रम ने सभी विद्यार्थियों, समाज के लोगों और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर बाहा मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की है. कार्यक्रम का आयोजन सिंहभूम महाविद्यालय, चांडिल के संथाली विभाग की ओर से किया जा रहा है.
