
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा स्थित श्मशान काली शक्ति पीठ में आयोजित पांच दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का सोमवार को नामभंग व धूलट के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया.
समापन के दिन पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा नजर आया. मंदिर के संस्थापक आर्तत्रण दास ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से कुल छह कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया था.
पांच दिनों तक लगातार हरिनाम संकीर्तन से मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा और दूर-दूर से श्रद्धालु इसमें शामिल होने पहुंचे.
सोमवार को विधि-विधान के साथ नामभंग किया गया, जिसके बाद धूलट कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाने के पश्चात पूरे गांव में नगर भ्रमण करते हुए राधा-कृष्ण नाम का संकीर्तन किया. हरिनाम की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए.
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा. आयोजन के सफल समापन पर श्रद्धालुओं ने सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की.
