दुग्धा में 23, 24 व 25 मार्च को अखंड गायत्री महायज्ञ का होगा आयोजन, तैयारियों पर हुई चर्चा

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा स्थित श्मशान काली मंदिर परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की ओर से तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा.

इसको लेकर गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंदिर परिसर में बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की. इससे पूर्व सदस्यों ने मंदिर के संस्थापक बाबा आर्तत्राण दास को मंत्र चादर से सम्मानित किया गया.

परिवार के जिला ट्रस्टी शम्भू नाथ अग्रवाल ने बताया कि दुग्धा में 23, 24 व 25 मार्च को तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. महायज्ञ के समापन पर विधिवत हवन एवं पूर्णाहुति तथा दीप यज्ञ का आयोजन होगा.

बैठक में जिला के उप ट्रस्टी राजेश साहु, त्रिलोचन महतो, राजनगर प्रखंड समन्वयक पिंटु राउत, हरि प्रधान, भीमसेन सामाल, बैद्यनाथ चाटर्जी, अनुर्धज महतो समेत परिवार के सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!