
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुगनी पंचायत के बारूडीह गांव में पारंपरिक मागे पर्व का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत की मुखिया शीला हाइबुरू ने किया. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मागे पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.
इसे संरक्षित और सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं से अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस मौके पर पूर्व मुखिया दुर्गा हाइबुरू, दिउरी कुंवर हेंब्रम व गोरा हेंब्रम, सालुका तियू, बुधन तियू, जर्मन तियू, गोरा तियू, बासंती कर्मा, सविता तियू, नंदी तियू, काजल तियू, रादाम हेंब्रम, किसान तियू समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

वहीं बड़ाकांकड़ा़ पंचायत अंतर्गत गुनाडीह माठाडीह में दो दिवसीय मागे परब का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि ग्रामीण आज भी अपनी पारंपरिक नृत्य–संगीत और सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखे हुए हैं, जो समाज के लिए गर्व की बात है.
