
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के टायो गेट कालिकापुर स्थित दिशोम जाहेरथान में एक, दो एवं तीन मार्च को तीन दिवसीय बाहा पर्व का आयोजन किया जायेगा. पर्व को लेकर जाहेरथान परिसर में खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति के सदस्यों एवं स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई.
बैठक में देश पारगाना फकीर मोहन टुडू, बोड़ पीड़ पारगाना राजेश टुडू तथा कारजी बाबा लश्कर टुडू की उपस्थिति में तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई.
इस दौरान देश पारगाना फकीर मोहन टुडू ने बताया कि एक मार्च को उम नाड़का (सफाई अभियान), दो मार्च को ‘बाहा बोंगा’ तथा तीन मार्च को सेंदरा जुलूस निकाला जायेगा. उन्होंने बताया कि तीन मार्च को ग्रहण लगने की संभावना है. इसे देखते हुए सेंदरा जुलूस की परंपरा को दोपहर तीन बजे से पहले ही संपन्न करने की सलाह दी गई है, ताकि सभी अनुष्ठान समय पर पूरे हो सकें.
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि नायेक बाबा पायतो सोरेन एवं माझी बाबा मंगल सिंह टुडू अपने दायित्वों पर यथावत रहेंगे.
बैठक में नायके पायतो सोरेन, माझी बाबा मंगल सिंह टुडू, समिति के अध्यक्ष बिराम माझी, उपाध्यक्ष सोखेन हेंब्रम, रामदास टुडू, उदय मार्डी, गोम्हा हांसदा, मनोहर बेसरा, गौरीशंकर टुडू, शंकर मार्डी समेत समिति के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों के नायके बाबा, माझी बाबा तथा स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
