
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक से पार्षद पद के प्रत्याशी आनंदपुर निवासी बनमाली दास के घर पर विपक्षी प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में मारपीट और तोड़फोड़ की गई, जिसकी पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
मिली जानकारी के अनुसार करीब 20-25 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने बनमाली दास, उनके प्रस्तावक गुरूपद दास और प्रस्तावक के पुत्र के साथ मारपीट की. इस दौरान तीनों को चोटें आई हैं. आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की.
पीड़ित बनमाली दास ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के बाद वे अपने आनंदपुर स्थित घर पर समर्थकों के साथ चुनाव परिणाम को लेकर आकलन कर रहे थे.
इसी दौरान सुमित दास, सुजित दास, सचिन महतो, संदीप महतो, राजीव महतो, अनूप महतो, कपूर महतो, आकाश महतो, जगबंधु महतो, रवि महतो, जगरू दास, सहदेव दास समेत अन्य लोग हथियार के साथ उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया.
उन्होंने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वे घर के अंदर घुसे और आसपास के ग्रामीणों तथा पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों को आते देख सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद देर रात बनमाली दास ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी प्रत्याशी को हार का आभास होने पर यह हमला करवाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
